उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जरूरतमंद बच्ची बेबी आफ नैमुन निशा पुत्री मोनीष खान जो कि जिले के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है बच्ची को प्लेट्लेट्स व रक्त की कमी के चलते डॉक्टर ने 40 एम एल (एबी पाजिटिव) रक्त की आवश्यकता बताई। जरूरत बताते ही मरीज के तीमारदार मरीज की बुआ साजिया परेशान थी। क्योंकि परिवार में कोई रक्तदान करने वाला नही था जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य गौरव के माध्यम से सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में आई। ग्रुप में मैसेज देखते ही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य मनोज कुमार गुप्ता जो कि राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी है। रक्तदान के लिए तैयार हो गए और देर न करते हुए रक्तकेन्द्र पहुचकर बच्ची के लिए 40 एम एल एबी पाजिटिव रक्तदान किया। वही दूसरे केस में रुपाली देवी पत्नी अभय नारायण निवासी ग्राम जगजीवनपुर पोस्ट सेमौरी मरीज को डिलीवरी के दौरान एक यूनिट एबी पाजिटिव रक्त की आवश्यकता थी।

जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में एबी पाजिटिव रक्त की कमी के चलते रक्त समूह का रक्त उपलब्ध नही था। जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के ग्रुप में आते ही संस्था के सदस्य विजय निवासी गंगा नगर रक्तदान के लिए तैयार हो गए। और देर न करते हुए जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र पहुचे और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। संस्था की सेवाओं से प्रेरित होकर मरीज के पति अभय नारायण ने रक्तदान किया। जिससे एक जरूरतमंद कैंसर मरीज देवराज जो कि जिला अस्पताल में भर्ती है उनकी मदद हो सकी। इस मौके सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह , गौरव पाल , जिला अस्पताल रक्तकेंद्र से अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, नरेंद्र व शैलू उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By