उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मजरे गढा गांव में रविवार की सुबह खेल रहे मासूम को ज़हरीले साँप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको पहले फूकझाड उसके बाद अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के संगोलीपुर मजरे गढ़ा गाँव निवासी राकेश निषाद के 5 वर्षीय पुत्र दीपांशु आज सुबह घर के बाहर खलिहान में खेल रहा था। तभी खेलते खेलते लकड़ी के ढेर के पास चला गया। जहां छिपे ज़हरीले साँप ने दीपांशु को काट लिया। जिसके बाद परिजन दीपांशु का झाड़ फूंक करवाते रहे फायदा न होने पर अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share