उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खागा नगर के रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का लोकार्पण आज केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती व खागा विधायक कृष्णा पासवान ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर व क्षेत्र की जनता द्वारा मांग की कई ट्रेनों की खागा में ठहराव किया जाये जिससे ब्यापारियों व लोगो को आने जाने की सुविधा हो सके इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया मैने खागा स्टेशन के नाम बदलने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। जो अब अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के नाम से जाना जायेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा चेयरमैन गीता सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, अपर रेल प्रबंधक सामान्य प्रयागराज मण्डल, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनधि आदित्य त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!