उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली पुलिस द्वारा गेहूं से लदे ट्रक को गंतव्य तक न पहुंचाकर गबन करने के अभियोग में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया। दिनांक 01.09.2026 को वाहन संख्या RJ07GE4536 से कृषि उत्पादन मंडी समिति बिंदकी से 409.200 कुंतल गेहूं माँ रोलर फ्लोर मिल इंडस्ट्रियल, तहसील खुर्दा, जिला खुर्दा, उड़ीसा हेतु भेजा गया था, जिसे चालक ओम प्रकाश पुत्र मांगीलाल लेकर गंतव्य तक नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक ओमप्रकाश, वाहन मालिक सुखराम पुत्र कैलाश चन्द्र, ट्रांसपोर्ट राधे रोड लाइन्स बीकानेर के मालिक राधेश्याम, ट्रांसपोर्ट कलकत्ता पंजाब फेट कैरियर कानपुर के मालिक भानू तथा बीकानेर ट्रांसपोर्ट के साथी पंकज द्वारा आपस में मिलकर उक्त गेहूं को बेचकर उसकी धनराशि का गबन किया गया। उक्त संबंध में शिकायतकर्ता नागेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. सतीश चन्द्र गुप्ता द्वारा दिनांक 17.09.2026 को थाना बिंदकी पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 318/2026 धारा 316(5), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान थाना बिंदकी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.09.2026 को उक्त अभियोग की प्रभावी पुलासी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर वांछित आरोपी पंकज मेघवाल पुत्र नेताराम मेघवारसयासी लक्ष्मणपुर खिरवा थाना लक्ष्मणपुर जिला सिकर राजस्थान कों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

