उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अमौली सोनही गाँव के इण्टर कालेज के समीप शुक्रवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर जा टकरायी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के थाना पहाडीपुर गांव परसौंजा गांव निवासी चुन्नू का 29 वर्षीय पुत्र शिव विलास बाइक से फतेहपुर जनपद आया था। बताते है कि वापस लौटते समय जब वह सोनही इण्टर कालेज के पास पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
