उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सौरा स्थित देवी मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पीतल का घंटा भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर की रात गांव के देवी मंदिर में लगा करीब दो किलोग्राम वजन का पीतल का घंटा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। 13 नवंबर की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मंदिर पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 नवंबर को मलवां पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सुनील धोबी पुत्र रजोल, निवासी ग्राम सौरा, थाना मलवां, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पीतल का घंटा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हजारी लाल, कांस्टेबल सचिन चौधरी, लालमन और रिजर्व कांस्टेबल शैलेश शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
