उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा गाँव में शौचक्रिया के लिए जा रहे वृद्ध अचानक तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अंहिदा गांव निवासी चुनकी का 61 वर्षीय पुत्र सूरज शुक्रवार की शाम शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी अचानक गांव के समीप स्थित तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी। काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद गांव वालो ने शव उतराता देखा तो इसकी जानकारी घर वालो की दी। वहीं सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
