उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद थाना क्षेत्र के तारापुर मजरे बुढवा गाँव में छत में टेन्ट लगाते समय अधेड़ गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तारापुर मजरे बुढवा हालमुकाम उत्तम नियर पावर हाउस औगासी रोड़ जहानाबाद निवासी मेवाल लाल का 52 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार छत पर टेन्ट लगाते समय अचानक पैर फिसल जाने से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे निजी हास्पिटल ले गये। जहां हालत न सुधरने पर चिकित्सक द्वारा दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर चले आये और पुलिस को जानकारी दे दी। जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
