उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत विगत 17 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल अधेड़ की शनिवार की सुबह घर पर ही इलाज के दौरान मौत घर पर ही मौत हो गयी। बताते चले कि बिन्दकी कोतवाली दरबेशाबाद गांव निवासी स्व0 लल्लन का 48 वर्षीय पुत्र छुटकू 29 अक्टूबर को बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया था। इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ दिन इलाज बाद घर वाले उसे गांव ले आये और घर पर ही इलाज कर रहे थे। शनिवार की सुबह घायल ने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में चचेरे भाई राजेश कुमार दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share