उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पतहापुर के समीप शनिवार की सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से शहर आ रहे 30 वर्षीय युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी स्व0 हजारी लाल का पुत्र सर्वेश कुमार सुबह बाइक से शहर मजदूरी के लिए आ रहा था। जब वह पतहापुर के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्राम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र केशन 8 वर्षीय पुत्री सेजल व पत्नी गुड़िया छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
