उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सर्विलांस सेल एवं बिन्दकी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आम नागरिक की महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर हत्या के अभियोग में ₹50,000/- के इनामिया वांछित को शाही पार्क, जलनगर टीनशेड, जनपद विजयपुरा, कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार। आम नागरिक द्वारा उपलब्ध कराई गई महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई उक्त गिरफ्तारी के फलस्वरूप, पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में घोषित इनाम की धनराशि सूचना कर्ता के खाते में यथाशीघ्र नियमानुसार प्रेषित की जाएगी। बिन्दकी कोतवाली पर वादी मुकदमा रामसिंह पुत्र रामगोपाल निवासी हरदौली बिन्दकी कोतवाली की तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 18.06.2025 को मु0अ0सं0-239/2025, धारा 103(1)/352 BNS पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हरदौली थाना बिन्दकी उम्र करीब 40 वर्ष द्वारा वादी मुकदमा उपरोक्त के भाई शिवदयाल उम्र करीब 70 वर्ष को गाली गलौज के विरोध करने पर लोहे के दरवाजे पर सिर पटक पटक कर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत किया गया। रोहित उपरोक्त लगातार वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा बढ़ाकर ₹50,000/- कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय सर्विलांस सेल एवं थाना बिन्दकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आम नागरिक से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर ₹50,000/- के इनामिया वांछित रोहित पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हरदौली थाना बिन्दकी उम्र करीब 40 वर्ष को शाही पार्क, जलनगर टीनशेड, जनपद विजयपुरा, कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोहित उपरोक्त को हिरासत में लेते हुए दिनांक 28.09.2026 को मा0 न्यायालय जेएमएफसी-3, विजयपुरा, कर्नाटक महोदय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को थाना बिन्दकी लाकर दाखिल करते हुए आज दिनांक 30.09.2026 को गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

