उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में 3,00,000/- रुपये वापस कराए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षण में थाना बिंदकी साइबर टीम द्वारा साइबर शिकायत संख्या 33109260255112 एवं 33109260255415 पर प्रभावी कार्यवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार पीड़िता रंजना पुत्री चन्द्रशेखर, नि0 पुरानी बिंदकी मीरखपुर, थाना बिंदकी के खाते में साइबर फ्रॉड की 3,00,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में दिनांक 28.09.2026 से 12.10.2026 तक साइबर सेल एवं साइबर थाना की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 1930 हेल्पलाइन अथवा NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की शिकायतों में होल्ड हुई धनराशि को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए पीड़ितों के खातों में शीघ्र वापस कराने की कार्यवाई की जा रही है। इसी अभियान में थाना बिंदकी साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़िता के खाते में 3,00,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। साइबर फ्रॉड के पीड़ित अपनी शिकायत में होल्ड धनराशि की जानकारी प्राप्त करने एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया के संबंध में साइबर थाना, चांदमारी, में संपर्क कर सकते हैं। अभियान के अंतर्गत साइबर थाना परिसर में प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विशेष कैंप संचालित किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

