उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बीती रात्रि को पुलिस अधीक्षक, अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत चार पहिया वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाई की गई तथा वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः ब्लैक फिल्म का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर वाहन को सीज/जप्त करने की कार्यवाई की जाएगी। साथ ही आम जनमानस को ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। जिले की पुलिस की आमजन से अपील यातायात नियमों का पालन करें, चार पहिया वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share