उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में मंगलवार को जिला कारागार में चार बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान 2025 के अंतर्गत किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक नागेश सिंह की उपस्थिति में चार नए बंदी क्षय रोगियों संतलाल, अमित जाट, अमित कुमार और शिवलाल को पोषण सामग्री प्रदान की। इसमें मूंगफली के दाने, सत्तू, चना, गुड़ और प्रोटीन पाउडर शामिल रहे। यह पोषण सामग्री रोगियों को उनके चिकित्सकीय उपचार का कोर्स पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि क्षय रोगियों के उपचार में नियमित दवाओं के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद महत्वपूर्ण है। मरीजों को उचित पोषण उपलब्ध कराने से उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी से टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जेलर जितेंद्र यादव, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा तथा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव एवं प्रमुख सहयोगी अजीत सिंह उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share