उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना नदी में एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद पटेल अपने हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को सकुशल नदी से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार नितिन शर्मा (28), पुत्र महेश शर्मा, निवासी रामा श्याम गेस्ट हाउस के पास, सिविल लाइन फतेहपुर, सोमवार 17 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे यमुना नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद पटेल और पुलिस टीम की तत्परता तथा स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की जान बच गई। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
