उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कालूपुर मजरे बसवा गाँव में दो दिन पूर्व खेत में काम रहे युवक को ज़हरीले साँप काट लिया। जिसकी घर पर ही इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गयी। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कालूपुर बसवा गांव निवासी केशन का 27 वर्षीय पुत्र रामबाबू दो दिन पूर्व खेत में काम रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर गये। जहां इलाज करानेे के बाद घर वापस ले गये। जिसकी सोमवार की शाम घर पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
