उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनाँक 17.11.2026 को प्रातः 10 बजे से किरन सिंह महाविद्यालय गाजीपुर, फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राधेश्याम गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी, हर्ष लालवानी, सहायक सेवायोजन अधिकारी विनोद पान्डेय, मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, फतेहपुर मनोज गुप्ता, ब्रांच मैनेजर, भारतीय जीवन बीमा निगम, फतेहपुर एवं महेन्द्र गुप्ता द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में रोजगार के इच्छुक युवा तथा मीडिया बन्धु उपस्थित रहे। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 12 प्रतिभागी कम्पनियों द्वारा 397 प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष 231 अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक रूप से चयनित / शार्टलिस्ट किया गया। कार्यकम का संचालन शशॉक पान्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रमोद कुमार शुक्ल प्राचार्य, किरन सिंह महाविद्यालय ने मुख्य अतिथि कंपनी प्रतिनिधियों व मीडिया बन्धु द्वारा अपना बहुमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share