उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले के निभारा में अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी अरुण कुमार का 30 वर्षीय पुत्र अस्वनी कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी मोहल्ले के निभारा में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक अस्वनी कुमार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0

