उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर जोनिहा रोड पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी रामदास का 19 वर्षीय पुत्र राजकरन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। तभी थाना क्षेत्र के जयराम नगर जोनिहा रोड पर साइकिल सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने साइकिल सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
