उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढिवा मोहल्ले में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढिवा मोहल्ला निवासी राम सजीवन के 25 वर्षीय पुत्र रिंकू को किसी बात को लेकर परिजनो ने डांट-डपट दिया। परिजनों की बात से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share