उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र में जंगल की झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। जिसका खुलाशा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया घटना का खुलाशा करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थी। जिसमें पुलिस व सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ लगे थे इसमें महिला के परिजन की तहरीर पर इसमें हत्या का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। और इसमें 24 घंटे के भीतर ही इस पूरी घटना का खुलाशा कर लिया गया है। इसमें मेन आरोपी परसू निषाद जिसका नाम है और यह उस महिला के साथ एक हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज में साथ में देखा भी गया था। और आसपास के लोगों ने भी इस पर संदेह व्यक्त किया था कि यह महिला के साथ 13 तारीख को देखा गया है। और उसके बाद से ही महिला वहां से मिसिंग हो गई थी। इसी लीड पर काम करते हुए जब परसू निषाद को ढूंढने के लिए पुलिस टीम कल रात्रि में प्रयासरत थी, तभी एक इनपुट मिलता है कि परसू निषाद एक जगह से निकल रहा है, वहां पर पुलिस टीम कोर्डन ऑफ करती है। उसके बाद परसू निषाद नामक आरोपी पुलिस पर फायरिंग करता है। जवाबी फायरिंग में इसके पैर पे गोली लगती है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे जो भी कारण रहा है उसे अभी इस पर विस्तृत पूछताछ चल रही है। इसी के साथ-साथ अभी जो मृतका का पीएम रिपोर्ट है वह भी तैयार हो रहा है। जितने भी तथ्य इसके पूछताछ में और उसके जो पीएम में आते हैं उसी के अनुसार इसमें आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share