उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के धनका मई गांव के समीप आज सुबह खेत में धान की फसल काटते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धनका मई गांव निवासी ज्ञान चन्द्र की 31 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी आज सुबह गाँव के समीप स्थित खेत मे धान की फसल काट रही थी। तभी उसको किसी जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी यशवंत और पायलेट संजय के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share