उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के सेमौरी गाँव में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी 102 एम्बुलेन्स को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को एम्बुलेन्स में सवार कर अस्पताल लौट रही थी। तभी सुल्तानपुर घोष कस्बे के समीप रास्ते मे प्रशव पीड़ा तेज होने पर एम्बुलेन्स कर्मी ने एम्बुलेन्स को रोड किनारें खडी कर अपनी सूझबूझ व ऑनलाइन चिकित्सा व परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सेमौरी गाँव निवासी सुनील कुमार की पत्नी मीरा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फोन कर 102 सरकारी एम्बुलेंस को सुचना दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स गर्भवती महिला को सवार कर अस्तपाल जाते समय जब सुल्तानपुर घोष कस्बे के समीप पहुंची तभी महिला को तेज प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी प्रदीप कुमार ने अपने पायलेट राजेन्द्र सिंह से एम्बुलेन्स को सड़क के किनारे खड़ी करवा कर अपनी सुझ-बुझ के साथ ऑनलाइन चिकित्सा व परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी प्रदीप कुमार और पायलेट राजेन्द्र सिंह ने जच्चा बच्चा को नजदीकी सीएचसी हथगांम में डॉक्टर सत्या की देख रेख में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जच्चा के परिजन ने ईएमटी व पायलेट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
