उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड़ पर लदिगवाँ गांव के समीप अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी राजेश का 24 वर्षीय पुत्र भरत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लदिगवाँ गांव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक भरत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके।परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन बिना समय गवाएअपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर चले आए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
