उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित नई बाजार में बाइको की भिड़न्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायल भाइयो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव निवासी दशरथ का 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र अपने भाई मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र निमंत्रण में गया था। जब उसकी बाइक खागा कस्बे में स्थित नई बाजार में पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गम्भीर रूप से घायल सुरेंद्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share