उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्य सचिव उ०प्र० के पत्र दिनांक 05.11.2026 में जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 16.11.2026 से 30.11.2026 तक आयोजित किया जाना है। आज दिनांक 16.11.2026 को कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के हाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त उद्घाटन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) संतोष कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल, प्रतीक मिश्र, क्षेत्राधिकारी (यातायात) बृजमोहन राय, यात्रीकर अधिकारी, रामसागर, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), कृष्णचन्द्र सिंह, कार्यालय के समस्त स्टाफ व अन्य गणमान व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सभी से सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन किये जाने का आह्वाहन किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share