उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हथगांम रोड पर तेलिहन की बगिया के समीप रोड किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टकरा कर बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उदईसरांय गांव निवासी दशरथ का 19 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह सोमवार की सुबह बाइक से शहर आ रहा था

जैसे ही वह हथगाम रोड तेलिहन की बगिया के समीप पहुंचा तभी रोड किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टकरा गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
