उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गाँव में जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जहाँ देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री आकांक्षा को मां ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया था। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसको हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
