उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की बैठकों में पढ़कर सुनाई जाएगी आलेख्य निर्वाचक नामावली, मतदाता अपने नामों का सत्यापन करें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रस्तावित है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में दिनांक 18 नवम्बर 2026 अथवा उसके अगले दिन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाएगा। बैठकों में मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन कराया जाएगा, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने अथवा नाम एवं अन्य विवरणों में त्रुटि होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राम सभा एवं वार्ड क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से वंचित न रहे।
बैठकों में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बैठकों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें प्रतिभाग कर सकें। बैठकों की कार्यवाही का विधिवत विवरण तैयार कर सुरक्षित रखा जाएगा तथा आयोजित बैठकों की फोटो सहित आख्या दिनांक 22 नवम्बर 2026 तक संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन की जनपद वासियों से अपील है कि वे ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की निर्धारित बैठक में अवश्य प्रतिभाग करें तथा आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम, विवरण एवं प्रविष्टियां अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
