उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थानां क्षेत्र में मंगलवार सुबह यमुना पुल के बगल से बने वैकल्पिक मार्ग पर बालू से भरा डंपर अचानक पलट गया। हादसे के बाद पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया और बालू लदे ओवर लोड वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पुल पर एक सैकड़ा से अधिक वाहन खड़े हो गए, जिससे घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस वैकल्पिक मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक ट्रैक्टर भी पलट गया था। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को हुए हादसे के बाद भी मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी लोगों में नाराजगी का कारण बनी रही। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और ओवरलोड वाहनों के जमावड़े ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर कोई कार्रवाई करते हैं या फिर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share