उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र की देवमई चौकी अंतर्गत देवमई-पधारा नहर रोड पर सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय मुकेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे जयदीप (20) व छोटे लाल कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली मीराई, करचलपुर निवासी जयदीप और मुकेश बाइक से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक देवमई-पधारा नहर पुलिया से पहले पहुंची, तभी खेत से साइकिल लेकर सड़क पर आ रहे देवमई निवासी किसान छोटेलाल कुशवाहा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक और साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मुकेश के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल जयदीप को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, साइकिल सवार छोटेलाल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
