उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में बीती शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से भूतपूर्व सैनिक की मौके में पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी अंगन तिवारी का 58 वर्षीय पुत्र बृज किशोर तिवारी खागा कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत निमंत्रण पर गये थे। देर शाम लौटते समय जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
