उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के न्योरी जलालपुर गांव में रविवार की देर रात सर्पदंश से हाई स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। गांव निवासी नवाब अली की 16 वर्षीय पुत्री सावनी परवीन अपनी बड़ी बहन नाजनी परवीन के साथ घर के कच्चे कमरे में बेड पर सो रही थी। देर रात सोते समय जहरीले साँप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया। नींद में होने के कारण छात्रा को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह सोकर उठने के कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिजन आनन-फानन उसे अमौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सर्पदंस की पुष्टि करते हुए कानपुर हैलट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां अनारकली बेसुध हो गईं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share