उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव में ई-रिक्शा चार्ज करते समय कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शरकी गांव निवासी सतनारायन की 50 वर्षीय पत्नी शुखरानी देवी घर में ई-रिक्शा को चार्जिंग में लग रही थी। तभी कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू व पायलेट राम सिंह के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती के उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

