उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिन्दकी बस स्टॉप के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार दो सवारियां रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिन्दकी बस स्टॉप के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया।

जिससे रिक्शे पर सवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली गांव निवासी स्वर्गीय रामधनी का 65 वर्षीय पुत्र कामता प्रसाद और कोतवाली क्षेत्र के सय्यद वाडा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अशवाक हुसैन का 60 वर्षीय पुत्र शुऐब हुसैन रोड पर गिरकर घायल हो गए। तुरंत स्थानीयो और राहगीरों ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

