उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद निवासी मदन अपनी 26 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी को बाइक पर सावर कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मथइयापुर राधा नगर गांव अपनी ससुराल जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी खुशबू देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत मदन ने बाइक खड़ी कर हादशे की सूचना अपनी ससुराल और सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

