उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तापुर गांव की मोड़ के समीप अज्ञात डम्पर साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मजदूर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी विजय लाल का 32 वर्षीय पुत्र राम भवन जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह बीती रात मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था तभी गाँव की मोड के समीप तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रामभवन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिए गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

