उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हथगांम रोड पर रतिपुर गाँव के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़न्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गाँव निवासी सूरज मल का 25 वर्षीय पुत्र पंकज व गाँव निवासी पुत्तन का 22 वर्षीय पुत्र ननकू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर रतीपुर गाँव के समीप पहुंचने वाली थी तभी दूसरे बाइक सवार से भिड़न्त हो गई। जिसमें पंकज व ननकू दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश कुमार गुप्ता के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share