उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्कुरी गांव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलिया मऊ गांव निवासी रुद्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र अपनी 48 वर्षीय मां प्रकाश मति को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्कुरी गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश कुमार गुप्ता के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

