उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में शमरसेबुल का तार लगाते समय कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी अर्जुन का 40 वर्षीय पुत्र महेश शमरसेबुल का तार लगा रहा था। तभी कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया तुरंत परिजन उसको करंट से अलग कर अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share