उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत औरेई गाँव में हर की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला और एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। विशाल दंगल में नेपाल, पंजाब, अयोध्या, चित्र कूट, प्रतापगढ़,प्रयागराज, कानपुर, फतेहपुर समेत कई सुप्रसिद्ध पहलवानों की कुश्ती आखडे में जीत और हार की बाजी हुई। । कुछ कुस्ती पहलवानों की बराबरी छूटी । वही कमेटी के लोग ईनाम देकर जीते और हारे पहलवानों को सम्मानित किया। बुद्धवार की दोपहर में विशाल दंगल को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गावों के लोग पहलवानों की कुस्ती देखने के लिए पहुंचे। फतेहपुर के जनपद के बहुचर्चित पहलवान श्रीराम के लमेहटा बीच लखनऊ के सत्येंद्र के बीच काफी रौचक कुश्ती शुरू हुई। और अंत श्रीराम पहलवान विजयी हुए। आखिरी चरण में समाज सेवी कुलदीप त्रिपाठी समाज सेवी ने फतेहपुर जनपद में युवा पहलवान अंकूर के बीच लखनऊ के पहलवान बादल के बीच काफ़ी देर तक दोनों पहलवान एक दूसरे चित करने के लिए प्रयास करते हुए फतेहपुर के पहलवान अंकूर विजयी हुए। इस तरह विजयी पहलवानों में लंकी कठवारा, भीमसेन नरौली फतेहपुर , बीरभान टेसाही, बंधू महोबा, संजय लौगावं, छोटू बरौरा, सहित अन्य पहलवानों ने तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने अपने दावंपेज दिखा कर ईनाम पा कर खुश हुए। वही दंगल का संचालन राजभवन मिश्रा ने किया। हर क्षण हर पल में मिश्रा पहलवानों का हौसला अफ़ज़ाई करते रहते हैं। जिससे पहलवानों का लडने में हौसला बढ जाता है। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सेवा सरण शुक्ला, सहयोगी पथराखन यादव, कमलेश प्रजापति, रिशू तिवारी, छोटू गौतम, वीरेंद्र पासवान, राकेश दूबे, कुलदीप तिपाठी, एवं पूर्व प्रधान उदय पाल, वर्तमान औरेई ग्राम प्रधान बचोले महराज , संनगाव ग्राम प्रधान बलवीर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share