उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में शार्ट शर्किट की चपेट में आने से एक बद्व महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ख़बर सुनते ही पास पड़ोस के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। आनन फानन ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। आज सुबह लगभग 6 बजे एक बद्व महिला माया देवी पत्नी जगमोहन उम्र 50 वर्ष अपने घर में काम कर रही थी। जिसकी वजह घर में अचानक शार्ट शर्किट हुआ। जिसके चलते महिला शार्ट शर्किट की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि खबर मिलते ही पास पड़ोस के लोग घटनास्थल पर एकत्रित होने लगे। ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी हथगांव लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। वहीं महिला की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को लगी तो घर में मातम सा छा गया। वहीं मृतक महिला के पति जगमोहन ने बताया कि आज सुबह मेरी पत्नी घर में काम कर रही थी। अचानक घर में शॉर्ट शर्किट हुआ जिसकी चपेट में मेरी पत्नी आ गयी और उसकी मौत हो गयी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!