उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर ने जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा प्रदान कर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2024 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागो से अधिक से अधिक दान देने की अपील की गई, तथा निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त पुस्तिका का विमोचन किया गया, तत्पश्चात् जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा कोषाधिकारी फतेहपुर, व ई०सी०एच०एस० आफीसर फतेहपुर को प्रतीक झण्डा लगाकर एवं सैनिकों/पूर्व सैनिको से सम्बन्धित पुस्तिका भेटकर शहीद सैनिकों व उनके परिवारो को याद किया गया, तथा अधिक से अधिक दान देने का अनुरोध किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share