उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी राम नरायन का 30 वर्षीय पुत्र रामू का अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रीति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आई उसकी पत्नी प्रीति ने बताया हम लोग जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के देवकली गाँव के रहने वाले हैं। यहां फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में किराए के मकान में निवास करते है। हमारे पति गोल गप्पे की ठेलिया लगाते है आज हमारा अपने पति से मामूली विवाद हो गया था इसी लिए पति ने कुछ खा लिया तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share