G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप स्थित राज मिल्क फैक्ट्री में काम कर रहा कर्मचारी ऊंचाई से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी विजय बहादुर का 30 वर्षीय पुत्र जय नारायण कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप स्थित राज मिल्क फैक्ट्री में काम करता है।

रोज की भांति वह आज भी काम करने गया था। तभी काम करते समय ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और फैक्ट्री मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share