उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव में भाई-बहन ने आपस में झगड़ा कर बहन ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

भाई की बात से क्षुब्ध होकर बहन ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनो ने घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share