उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गाँव के समीप बाइक और नील गाय की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ला निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गुप्ता अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जाफरगंज थाना क्षेत्र किसी काम से आया था। जब वापस घर जाने लगा तभी थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप बाइक और नील गाय की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें आयुष गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई, वही उसका भाई मामूली रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

