उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के उमरा गाँव के समीप शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक से पुलिस ने 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। जहां आज परिजनो ने उसकी पहचान करते हुये मृतक का भाई व चाचा ने हत्या कर रेलवे लाइन पर डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के जिला शिवान थाना भगवानपुर गांव चुरमा टोला टारी निवासी मृतक का चाचा अमरजीत यादव व भाई सुभाष ने मलवां थाना पहुंच कर शव की शिनाख्त भाई प्रिन्स कुमार उर्फ सुदीप कुमार पुत्र हरी किशोर के रूप में करते हुये बताया कि उसका भाई सोनीपथ में नौकरी करता था और उसका भाई ट्रेन की चपेट में नही बल्कि गांव में ही कुछ लोगो से रंजिश है जिसके चलते उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक में डाल दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हुयी है। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक भाई मोबाइल से फोटो भेजी गयी थी। जिससे घटना की जानकारी लगी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

