उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर शिक्षा क्षेत्र भसरौल ग्राम पंचायत के अंतर्गत बना प्राथमिक विद्यालय बहियापुर में कायाकल्प व्यवस्थाओं के नाम पर सरकार की लाखों की धनराशि लगाने के बाद भी विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के साथ बूंद बूंद पानी के लिए नौनिहाल स्कूली बच्चे महीनो से तरस रहे हैं। आलम यह है विद्यालय परिसर का नाम मात्र के बने शौचालय में लाखों खपाने के बाद भी वर्षों से खंडहर टूटे-फूटे पड़े हुए हैं। किचन शेड वर्षों से ध्वस्त पड़ा है। कई महीनो से विद्यालय में पेयजल की शिक्षार्थियों को कोई व्यवस्था नहीं है गांव बाहर से बोतलों में पानी लेकर बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय परिसर ग्राउंड से हाई टेंशन नंगी विद्युत तारे गुजरी है। स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने बताया कि कई बार विकासखंड अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को पत्र और समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाएं तो छोड़िए कई महीना बीत जाने के बाद भी विद्यालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं कराई गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

