उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहियापुल परसेठा गाँव के समीप शनिवार की देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादशे के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा, वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सेवरामऊ गांव निवासी भवानीदीन मिश्रा का 45 वर्षीय पुत्र हरीकृष्ण मिश्रा शनिवार रात लगभग 11 बजे पैदल आ रहा था। तभी लोहिया पुल परसेठा गाँव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक का भाई शशिकान्त उर्फ पप्पू ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

